नाबालिग साली का अपहरण कर दुष्कर्म
उत्तरकाशी, 01जून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी शहर में मानवता को शर्मसार करने वाले एक मामले में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग साली का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थाना कोतवाली के प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि कुंसी गांव निवासी एक शख्स 29 मई को अपनी 16 वर्षीय साली को बहला-फुसलाकर एक खंडहर में ले गया जहां उसने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके घर छोड़ कर भाग गया।
पीड़िता ने अपनी आपबीती जब परिजनों को सुनाई तो उन्होंने आज कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी और उसकी पत्नी दोनों घर से फरार चल रहे हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
(साभार- भाषा)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)