अरवल (बिहार) के ब्रांच मैनेजर स्व आलोकचंद्रा की हत्या: ईमानदार अधिकारियों कि हत्या पर मीडिया में चर्चा कम क्यों?
नयी दिल्ली, 31 मई: लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय संरक्षक - रघु ठाकुर बैंक आफ बड़ोदा के बिहार के जहानाबाद जिले के अरवल ब्रांच मैनेजर स्व आलोकचंद्रा की गोलियाँ मारकर हत्या से अत्यधिक दुखी हैं और उससे भी अधिक इस घटना कि मीडिया में काम चर्चा से क्योंकि, अभी तक हत्यारों कि गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
श्री ठाकुर ने बैंक आफ बड़ोदा के बिहार के जहानाबाद जिले के अरवल ब्रांच मैनेजर स्व आलोकचंद्रा की गोलियाँ मारकर हत्या पर कहा कि, "बैंक आफ बड़ोदा के बिहार के जहानाबाद जिले के अरवल ब्रांच मैनेजर स्व आलोकचंद्रा की गोलियाँ मारकर हत्या कर दी गई क्योंकि उन्होंने फर्जीवाड़े व भ्रष्टाचार पर नकेल कसी थी तथा अपराधियों के समक्ष झुकने से इनकार किया था। परन्तु अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसारकिसी हत्यारे को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। और भी दुखद है कि इस घटना की चर्चा मीडिया में भी कम ही हुई।वोट को प्रभावित करने वाली हत्याओं की चर्चा तो मीडिया में महीनों व सालों होती है पर ईमानदारी की सजा ऐ मौत अचर्चित ही रहती है।"
ज्ञातव्य हो कि, अरवल के बैंक ऑफ बड़ौदा में पदस्थापित मैनेजर आलोक चंद्रा की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के विरोध में मंगलवार को जहानाबाद और अरवल में बैंकिंग सेवा ठप रही। सभी बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे। दोनों जिलों जहानाबाद और अरवल के बैंक कर्मी सड़क पर उतर आए थे। बैंक कर्मियों ने जहानाबाद और अरवल में विरोध प्रदर्शन किया था।
जहानाबाद के अरवल चौक पर सभी बैंकों के कर्मी जमा होकर इस हत्या के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया था। अरवल के बैंक कर्मियों ने शहीद भगत सिंह चौक पर एन एच 139 तथा एनएच 110 पर वाहनों की आवाजाही ठप करा दी थी ।बैंक कर्मी , मैनेजर हत्याकांड का शीघ्र खुलासा किए जाने और अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे।
सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर की हत्या से दोनों जिलों के बैंक कर्मी काफी सहमे हुए हैं।
मीडिया भी इस कृत्य को प्रसारित करे जिससे जहानाबाद और अरवल जिला प्रशासन अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करे।
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)