सीतापुर: शौचालय के साथ जमा करवाएं फोटो, वरना कटेगी सैलरी
बीएसए के इस फरमान के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है. फरमान में कहा गया है कि सरकारी विभाग में काम करने वाले हर व्यक्ति को प्रतिदिन शौचालय के इस्तेमाल करने का सबूत देना होगा.
लखनऊ, २५ मई: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने एक ऐसा फरमान जारी किया है. बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी शिक्षक, स्कूल स्टाफ, हेल्पर और चपरासियों से कहा है कि चाहे पुरुष हो या महिला, सभी को प्रतिदिन शौचालय के साथ फोटो जमा करानी होगी. अगर 27 मई तक फोटो जमा नहीं कराई गई तो सैलरी रोक दी जाएगी.
सबूत के तौर पर शौचालय के साथ अपनी तस्वीर दिखानी होगी. जिसके बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा गया है कि रोजाना फोटो जमा कराना सुनिश्चित करवाएं. बीएसए के इस फरमान के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है. फरमान में कहा गया है कि सरकारी विभाग में काम करने वाले हर व्यक्ति को प्रतिदिन शौचालय के इस्तेमाल करने का सबूत देना होगा.
बीएसए का पत्र
सबूत के तौर पर शौचालय के साथ अपनी तस्वीर दिखानी होगी. जिसके बाद सभी अधिकारियों से कहा गया है कि रोजाना फोटो जमा कराना सुनिश्चित करवाएं. जिलाधिकारी के इस फरमान के बाद अधिकारियों ने अपने विभाग के कर्मचारियों को आदेश का पत्र भेजना शुरू कर दिया है.
गौरतलब है कि इससे पहले भी ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं, जहां पर शौचालय का इस्तेमाल करवाने के लिए नियमों को थोपा गया है. कुछ जगह पर शौचालय इस्तेमाल ना करने पर जुर्माना लगाने की बात की गई तो बिहार में राशन ना देने तक की बात कह दी.
(साभार- न्यूज़- 18)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)