VIDEO: सपा नेता की गोली मारकर हत्या
वाराणसी, 11 मई: (भाषा) वाराणसी में समाजवादी पार्टी के एक स्थानीय नेता की शुक्रवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी।
(VIDEO साभार- You Tube)
पुलिस के अनुसार प्रभु साहनी आज संकठा मंदिर से दर्शन करने के बाद सिंधिया घाट पहुंचे थे। जहां पहले से ही घात लगाकर बैठे दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। स्थानीय निवासी उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार वालों ने अपने ही एक रिश्तेदार पर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
(साभार- भाषा & You Tube)
संपादक- स्वतंतरा भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)