लखनऊ: पूर्व राज्यसभा सांसद बेगम हमीदा हबीबुल्ला का 102 वर्ष की उम्र में निधन
बेगम हमीदा 1965 में सक्रिय राजनीति में उतरीं।
लखनऊ. पूर्व राज्यसभा सांसद और उत्तर सरकार में मंत्री रह चुकी बेगम हमीदा हबीबुल्ला का मंगलवार को निधन हो गया। वह 102 साल की थीं। उन्होंने राजधानी लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। हमीदा का जन्म 20 नवंबर, 1916 को हुआ था। उनके पिता दिवंगत नवाब नजीर यार जंग बहादुर हैदराबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।
- बेगम हमीदा 1965 में सक्रिय राजनीति में उतरीं। वह हैदरगढ़ (बाराबांकी) से विधायक बनीं और 1971-1973 के बीच सामाजिक और हरिजन कल्याण राज्य मंत्री रहीं। 1976 से 1982 तक वह राज्यसभा की सदस्य भी रहीं।
(साभार: भाष्कर)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)