योगी के मंत्री नंदी के खिलाफ तहरीर, मायावती के लिए अभद्र टिप्पणी का है आरोप
नंदी ने अपने भाषण में मायावती को शूर्पणखा और मुलायम सिंह यादव को रावण बताया था.
लखनऊ, 06 मार्च 2018: उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प और नागरिक उड्डयन मंत्री नंद कुमार नंदी के खिलाफ इलाहाबाद के धूमनगंज थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है. बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक गौतम ने नंदी के खिलाफ तहरीर दी है. गौतम की मांग है कि उन्होंने फूलपुर की एक चुनावी सभा में बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया. मंत्री द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से मायावती का सरेआम अपमान किया गया है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है. तहरीर में गौतम ने नंदी को गिरफ्तार गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है. गौरतलब है कि रविवार को एक चुनावी जनसभा के दौरान नंदी ने सपा और बसपा नेताओं की तुलना रामायण के किरदारों से की थी.
दरअसल इस चुनावी जनसभा में मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. नंदी ने अपने भाषण में मायावती को शूर्पणखा और मुलायम सिंह यादव को रावण बताया था. मंत्री जी यहीं नहीं रूके, उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को मारीच बताया. मामला सामने आने के बाद विपक्ष मंत्री के इस विवादित बयान पर हमलावर को हो गया है. बीएसपी के प्रवक्त उमेद सिंह ने तो साफ कह दिया कि मंत्री को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए.
नंदी ने अपने भाषण में कहा, “जब श्रीराम लंका पर विजय कर जाने लगे तो रावण ने पूछा कलियुग में मेरा क्या होगा? तो प्रभु ने बोला, आपका नाम मुलायम होगा और आप राज्य के मुख्यमंत्री होंगे. तभी कुंभकरण बोले ...हे प्रभु! मेरा क्या नाम होगा? तब प्रभु राम ने कहा, आपको लोग शिवपाल के नाम से जानेंगे और आप हमेशा राज्यमंत्री ही रह जाएंगे.”
इसके बाद उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधा और बोले, “ये सब सुनकर जब राम वापस जाने लगे तो शूर्पणखा उनके पास आई और बोली, प्रभु मेरा क्या होगा? आपने मेरे संपूर्ण परिवार का नाश कर दिया. भगवान राम बोले तुम कलियुग में मेरी अयोध्या पर राज करोगी. उस समय तुम्हारा नाम मायावती होगा, लेकिन विवाह तुम्हारा उस समय भी नहीं होगा.”
हालांकि अपने इस बयान की सफाई देते हुए नंदी ने कहा कि वे संसदीय मर्यादा में रहते हुए बस मुहावरों का प्रयोग कर रहे थे. विपक्ष इसे बेवजह तूल दे रहा है.
(साभार: न्यूज़-18)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)