Breaking News: जुड़वा बेटों की मां बनीं सनी लियोनी, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए दी. सनी ने एक तस्वीर शेयर की है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी दो बेटों की मां बन चुकी हैं. जी हां उनकी छोटी सी फैमिली में अब दो बेटे भी शामिल हो गए हैं. अपनी जिंदगी में इस नई एंट्री को लेकर बेहद खुश हैं. सनी ने अपनी ये खुशी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सभी के साथ शेयर की. सनी ने एक तस्वीर शेयर की है, इसमें वह निशा, डैनियल और अपने जुड़वा बेटों के साथ नजर आ रही हैं. सनी और डैनियल के अलावा निशा भी अपने भाइयों के आने से काफी खुश नजर आ रही हैं.
इससे पहले सनी ने 21 महीने की निशा को अपनाया था. सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने निशा को महाराष्ट्र के लातूर से गोद लिया था. दोनों ही निशा के काफी करीब हैं और अकसर ही उसके साथ मस्ती करते नजर आते हैं. खासकर सनी जब भी घर पर होती हैं तो निशा के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका नहीं छोड़तीं.
निशा के दूसरे जन्मदिन पर भी सनी और डैनियल ने एक खास तरह से प्लान किया था. वह इसे यादगार बनाने के लिए निशा के साथ डिज्नीलैंड पहुंचे हुए थे.
(साभार: न्यूज़-18)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com




14.jpeg)


10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)