ओली ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली
काठमांडू 15 फरवरी (वार्ता) कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनीफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) के अध्यक्ष एवं उदारवादी कम्युनिस्ट नेता के पी शर्मा ओली ने आज नेपाल के 41वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल है।
हिमालयन टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने महाराजगंज स्थित अपने कार्यालय ‘शीतल निवास’ में आयोजित एक कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रधानमंत्री श्री ओली को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
(साभार: वार्ता)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)