प्रोटेस्ट कर रहे BTC प्रशिक्षुओं की झड़प, यूं टांग ले गई पुलिस-PHOTOS
लखनऊ. राजधानी में गुरुवार को हजारों बीटीसी शिक्षकों ने हजरतगंज चौराहे पर जबरदस्त प्रदर्शन किया।
- पुलिस घसीटते हुए प्रदर्शनकारियों को ले गई।
लखनऊ. राजधानी में गुरुवार को हजारों बीटीसी शिक्षकों ने हजरतगंज चौराहे पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। यूपी के जिलों से आए शिक्षक 12460 भर्ती की बहाली को लेकर चारबाग से हजरतगंज रोड जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी से उनकी झड़प हो गई। घसीटते हुए पुलिस शिक्षकों को साथ ले गई। बता दें, बीटीसी शिक्षकों की मांग है कि सपा सरकार में निकाली गई थी भर्ती जिसको योगी सरकार बहाल करें।
भर्ती की समीक्षा पर लगी रोक...
- बता दें, अखिलेश सरकार में 15 दिसंबर 2016 को 12460 शिक्षक भर्ती का शासनादेश आया था। जिसमें बीटीसी परीक्षा पास युवाओं ने आवेदन किया था।
- चुनाव आने की वजह से भर्तियों पर रोक लगा दी गई। चुनाव बाद भर्ती प्रक्रिया फिरसे शुरू हुई, जिसमें काउंसलिंग भी हो गई। मेरिट लिस्ट आई और चयन भी हो गया।
- अब केवल 31 मार्च को नियुक्ति पत्र मिलना बाकी था। योगी सरकार ने 23 मार्च को भर्ती की समीक्षा के नाम पर रोक लगा दी।
- तब से लेकर आज तक रोक लगी हुई है। इस दौरान 12460 में चयनित अध्यापक दर दर भटक रहे है।
भर्ती बहाली की मांग पर अड़े शिक्षक
- पिछले 17 जुलाई से लक्ष्मण मेला मैदान में शांति पूर्वक धरने पर बैठे हैं। ये 12460 शिक्षक भर्ती बहाली की मांग कर रहे हैं।
(साभार: भाष्कर)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)