Breaking News: असम: हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत.
असम के माजुली में एयर फोर्स की हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस हादसे में 2 पायलटों की मौत हो गई है.
असम के माजुली में एयर फोर्स का माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट क्रैश होने की वजह से 2 पायलयटों की मौत हो गई है. इस फ्लाइट ने जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी. डिफेंस पीआरओ हर्ष वर्धन पांडे ने यह जानकारी दी है. दुर्घटनाग्रस्त टू सीटर हेलीकॉप्टर माजुली के जिले के ग्रामीण इलाके में दोपहर में देखा गया था. घटना में विंग कमांडर जय पॉल और विंग कमांडर डी वत्स की मौत हो गई है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एयर कमोडोर एस के वर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं.
(साभार: News 18)
संपादक- स्वतंत्र भारत न्यूज़
swatantrabharatnews.com







10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)