25 सितंबर को ‘लव लॉटरी’ में खुलेगा रिश्तों और कानून का नया राज
‘लव लॉटरी’ अब 25 सितंबर को देगी रिश्तों के कई अनकहे जवाब
मुंबई (अनिल 'बेदाग'): रिश्तों में प्यार और भरोसे के साथ जब धोखा, शादी और कानून की पेचीदगियां जुड़ जाएं, तो कहानी सिर्फ भावनात्मक नहीं रहती, बल्कि कई सवाल भी खड़े करती है। अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर फिल्म ‘लव लॉटरी’ कुछ ऐसे ही सवालों को बड़े पर्दे पर सामने लाने की तैयारी में है। सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में हुई देरी के चलते 18 सितंबर को प्रस्तावित फिल्म की रिलीज अब एक सप्ताह आगे बढ़ाकर 25 सितंबर 2026 कर दी गई है।
कुलदीप भार्गव ‘तुषार’ द्वारा सिनेमा-गंज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित और अरविंद पांडे निर्देशित यह फिल्म आधुनिक रिश्तों, वैवाहिक विवादों, धोखे और गुजारा भत्ता जैसे संवेदनशील मुद्दों को सस्पेंस और कोर्टरूम ड्रामा के साथ पेश करती है।
फिल्म में पुरुषों के अधिकार और रिश्तों में अधिकारों के संतुलन का मुद्दा भी कहानी का अहम हिस्सा है। कबीर दुहान सिंह, विजयंत कोहली, हेमंत पांडे और इंदिरा कृष्णन समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
अब नई रिलीज डेट के साथ ‘लव लॉटरी’ दर्शकों के सामने एक ऐसा सवाल रखने को तैयार है—रिश्तों में सच की जीत होती है या कानून की बाजी?
*****






10.jpg)
15.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)