राष्ट्रपति ने ओणम की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दी: राष्ट्रपति सचिवालय
नई दिल्ली (PIB): राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ओणम की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है: -
“ओणम के पावन अवसर पर, मैं सभी नागरिकों, विशेषकर भारत और विदेशों में रहने वाले केरल के भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
नई फसल की खुशी में मनाया जाने वाला ओणम का त्यौहार केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपरा का एक अनूठा उदाहरण है। यह त्यौहार हमें सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताओं से परे एकता, सहयोग और सद्भाव के महत्व की याद दिलाता है। यह त्यौहार हमारे किसानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी एक अवसर है।
आइए इस अवसर पर हम अपनी सांस्कृतिक विविधता का सम्मान करने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लें।
राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें
*****
.jpg)


.jpg)



10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)