क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने शुभकामनाएं दीं: राष्ट्रपति सचिवालय
नई-दिल्ली (PIB): राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं भेजी हैं।
अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है, "क्रिसमस के उल्लासमय अवसर पर मैं सभी भारतीयों, विशेषकर ईसाई भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
इस पवित्र दिन को मनाते हुए, आइए हम अपने जीवन में ईसा मसीह के प्रेम और सद्भाव के संदेश को आत्मसात करें। भाईचारे और सभी के कल्याण की उनकी शिक्षाएं एक बेहतर दुनिया के लिए मार्ग प्रशस्त करती रहती हैं। यह त्योहार हमें एकता और शांति को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है।
शांति के इस मौसम में, मुझे उम्मीद है कि दुनिया भर में विश्वास और क्षमा की ताकतें मजबूत होंगी, जिससे लोग एक-दूसरे के करीब आएंगे।
राष्ट्रपति के संदेश को देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें।
*****
.jpg)
.jpg)

.jpg)



10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)