लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में 695 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे: निर्वाचन आयोग
पांचवें चरण में 8 राज्यों / केन्द्रशासित प्रदेशों के 49 संसदीय क्षेत्रों के लिए 1586 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए
नई दिल्ली (PIB): लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के 695 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में होने वाले मतदान के लिए 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के 49 संसदीय क्षेत्रों के लिए कुल 1586 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। सभी 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में पांचवें चरण के लिए नामांकन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 मई, 2024 थी। दाखिल किए गए सभी नामांकन-पत्रों की जांच के बाद, 749 नामांकन-पत्र वैध पाए गए।
पांचवें चरण में, महाराष्ट्र के 13 संसदीय क्षेत्रों में अधिकतम 512 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे। इसके बाद, उत्तर प्रदेश के 14 संसदीय क्षेत्रों में 466 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे। झारखंड के 4-चतरा संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 69 नामांकन-पत्र प्राप्त हुए और इसके बाद उत्तर प्रदेश के 35-लखनऊ संसदीय क्षेत्र में 67 नामांकन-पत्र प्राप्त हुए। पांचवें चरण के लिए एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 14 है।
लोकसभा चुनाव 2024 के आम चुनाव के पांचवें चरण के लिए राज्य/केन्द्रशासित प्रदेशवार विवरण:
|
राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश |
पांचवें चरण में संसदीय क्षेत्रों की संख्या |
प्राप्त हुए नामांकन पत्रों की संख्या |
नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध उम्मीदवारों की संख्या |
नामांकन वापसी के बाद, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम संख्या |
|
बिहार |
5 |
164 |
82 |
80 |
|
जम्मू एवं कश्मीर |
1 |
38 |
23 |
22 |
|
झारखंड |
3 |
148 |
57 |
54 |
|
लद्दाख |
1 |
8 |
5 |
3 |
|
महाराष्ट्र |
13 |
512 |
301 |
264 |
|
ओडिशा |
5 |
87 |
41 |
40 |
|
उत्तर प्रदेश |
14 |
466 |
147 |
144 |
|
पश्चिम बंगाल |
7 |
163 |
93 |
88 |
|
कुल |
49 |
1586 |
749 |
695 |
*****
.jpg)
.jpg)

.jpg)



10.jpg)
![अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस- 01मई 2018: मजदूरों का शोषण - मानवता का उपहास - [रेल सेवक संघ]](http://www.swatantrabharatnews.com/uploads/images/10985359_750498361715733_4743675663368666332_n.jpg)
15.jpg)